Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Oct, 2026 06:36 PM

जम्मू मंडल अपने सम्मानित यात्रियों से अपील करता है, कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन परिसर में धूम्रपान न करें तथा स्वच्छता बनाए रखें। बिना टिकट यात्रा, धूम्रपान एवं गंदगी फैलाना दंडनीय अपराध है।
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू मंडल पर टिकट चेकिंग को सुदृढ़ बनाने और बिना टिकट / अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सितंबर माह में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। मंडल के टिकट चेकिंग दस्ते द्वारा दिनांक 01.09.2026 से 30.09.2026 तक गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 6617 मामले दर्ज किए गए, जिनसे रु. 48,88,890/- की आय रेल राजस्व में प्राप्त हुई। इन मामलों में अनियमित टिकट साथ-साथ स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में धूम्रपान (Smoking) तथा गंदगी फैलाने (Littering) के मामले भी शामिल हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू के नेतृत्व में यह अभियान जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, उधमपुर, पठानकोट कैंट सहित मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों एवं विभिन्न ट्रेनों में चलाया गया। जम्मू मंडल अपने सम्मानित यात्रियों से अपील करता है, कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, स्टेशन परिसर में धूम्रपान न करें तथा स्वच्छता बनाए रखें। बिना टिकट यात्रा, धूम्रपान एवं गंदगी फैलाना दंडनीय अपराध है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here