नाके दौरान Jammu Police की कार्रवाई, तस्करी के लिए ले जाए जा रहे मवेशी छुड़ाए

Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Oct, 2026 01:05 PM

jammu police foiled cattle smuggling

इस संबंध में पुलिस थाना नगरोटा में FIR नंबर 242/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जम्मू(रोशनी): ऑपरेशन कामधेनु के तहत पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जम्मू ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सिधरा ब्रिज नाका पर नाकाबंदी के दौरान पशु तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए 15 पशुओं को छुड़ाया है।

पुलिस के अनुसार नाका चेकिंग के दौरान एक ट्रक जिसका नंबर JK06C-2524 है, को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक के अंदर क्रूरता से 15 मवेशी लदे हुए पाए गए। पुलिस ने तुरंत सभी मवेशियों को सुरक्षित छुड़ा लिया और ट्रक को जब्त कर लिया।

इस संबंध में पुलिस थाना नगरोटा में FIR नंबर 242/2026 भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे जांच जारी है और तस्करी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

जम्मू ग्रामीण पुलिस ने कहा कि पशु तस्करी और पशुओं के साथ क्रूरता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!