Jammu Kashmir: पानी के तेज बहाव में फंसे लोग, चला Rescue Operation...जानें क्या बने हालात

Edited By Kamini, Updated: 25 Jun, 2025 01:37 PM

people trapped in the strong flow of water

म्मू की तवी नदीं में कुछ लोगों के फंसने का मामला सामने आया है।

जम्मू डेस्क (तनवीर सिंह): जम्मू की तवी नदीं में कुछ लोगों के फंसने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू की तवी नदी में आज सुबह कुछ लोग धार्मिक कर्मकांड की क्रिया करने पहुंचे थे। इस दौरान अचानक पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे वे लोग नदी के बीचों-बीच फंस गए। 

PunjabKesari

इसकी सूचना मिलते ही जम्मू कश्मीर पुलिस और जम्मू ट्रैफिक पुलिस की दोनों टीमो ने मौके पर पहुंची और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

PunjabKesari

वहीं जम्मू के एक पुल के नीचे एक व्यक्ति पानी के तेज बहाव में फंस गया। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से तवी नदी की ओर गया था, लेकिन अचानक हुई बारिश के कारण पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया और वह व्यक्ति वहीं फंस गया। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कुछ ही देर में व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। स्थानीय लोगों ने SDRF की तत्परता और बहादुरी की सराहना की।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!