वंदे भारत ट्रेन से Amarnath Yatra पर जाने वाले यात्री Alert, जारी हुई Advisory

Edited By Kamini, Updated: 27 Jun, 2025 05:55 PM

passengers going on amarnath yatra by vande bharat train alert

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है।

जम्मू डेस्क : अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। अगर भी वंद भारत ट्रेन से अमरनाथ यात्रा की सोच रहे हैं तो जान ले जरूरी हिदायतें। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस बार बाबा बर्फानी श्री अमरनाथ यात्रा वंदे भारत ट्रेन से नहीं होगी। 

गौरतलब है कि,  श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू से रवाना होगा, जिसके चलते प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं अगर यात्री अपने निची वाहनों से  यात्रा करना चाहते हैं तो वही भी सुरक्षा घेरे में कश्मीर तक जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों के ठहरने के लिए जम्मू संभाग में 106 लॉजमेंट केंद्र बनाए गए हैं। आपको बता दें कि, आईजीपी जम्मू भीमसेन टूटी ने कहा है कि श्रद्धालुओं को अकेले यात्रा नहीं करनी चाहिए, बल्कि जम्मू से रवाना होने वाले सुरक्षा काफिले के साथ ही यात्रा करनी चाहिए।

जम्मू के आईजी भीम सेन टूटी (Bhim Sen Tuti) ने भी बताया कि सिक्योरिटी के भी पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि, टूटी ने बताया कि जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर और रामबन यात्रा मार्ग का हिस्सा हैं इसलिए इन सभी जगह CAPF की भारी तैनाती की गई है। आईजी भीम सेन ने यात्रियों से अपील की है कि, वे जम्मू से घाटी की ओर यात्रा करने के लिए ऑफिशियल काफिले के साथ ही चलें, कोई भी अलग यात्रा नहीं कर सकता।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!