Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Feb, 2026 05:44 PM

सुरक्षा एजैंसियां इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही हैं।
सांबा (अजय) : जिला सांबा में एक बार फिर पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजैंसियां सतर्क हो गई हैं। शनिवार को करीब 11 बजे पुलिस स्टेशन सांबा के अंतर्गत गांव पेंठी के एक खेत में नीले और सफेद रंग का हवाई जहाज़नुमा गुब्बारा बरामद किया गया, जिस पर “PIA” लिखा हुआ था। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
गौरतलब है कि जिला सांबा में लगातार लगभग हर रोज पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। सुरक्षा एजैंसियां इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here