Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Jul, 2026 10:52 AM

यात्रा स्थगित होने से देश के विभिन्न राज्यों से माता के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ रहा है।
कटड़ा(अमित शर्मा): लगातार खराब मौसम और भारी वर्षा के कारण श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मंगलवार को भी पूरी तरह से स्थगित रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन और श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रा को फिलहाल बंद रखा है।
यात्रा स्थगित होने से देश के विभिन्न राज्यों से माता के दर्शन के लिए कटड़ा पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ रहा है। श्रद्धालु लगातार यात्रा बहाल होने की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और उम्मीद लगाए बैठे हैं कि मौसम में सुधार होते ही उन्हें भवन की ओर जाने की अनुमति मिल जाएगी, ताकि वे मां वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में माथा टेककर सकुशल अपने घरों को लौट सकें।
यात्रा बंद होने के कारण कटड़ा में श्रद्धालुओं की आवाजाही सीमित हो गई है। कई श्रद्धालु होटल, धर्मशालाओं और श्राइन बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए ठहराव स्थलों पर रुके हुए हैं। वहीं, श्राइन बोर्ड और प्रशासन श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here