Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Oct, 2026 02:54 PM

इस दौरान उन्होंने सरकार के सामने अपनी समस्याएं रखीं और वेतन बढ़ाने की मांग उठाई।
राजौरी ( अमित शर्मा ) : आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने आज अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि उनका वेतन 5,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये प्रति माह किया जाए। उनका कहना है कि कम वेतन के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अपनी मांगों को लेकर आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने चिल्ड्रेन पार्क से DC ऑफिस तक विरोध रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने सरकार के सामने अपनी समस्याएं रखीं और वेतन बढ़ाने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी आर्थिक परेशानियों को देखते हुए सरकार को जल्द से जल्द उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए, ताकि उन्हें राहत मिल सके
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here