जम्मू में नौकरियों की बौछार! 23 मई को लगेगा भव्य रोजगार मेला... 220 युवाओं को मिलेगी सौगात

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 May, 2026 08:06 PM

grand employment fair to be held on may 23

इस गौरवपूर्ण समारोह में पारदर्शी चयन प्रक्रिया से चुने गए लगभग 220 होनहार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति-पत्र सौंपे जाएंगे।

जम्मू  ( तनवीर ):  आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए, उत्तर रेलवे का जम्मू मंडल 23 मई को एक भव्य रोजगार मेला आयोजित करने जा रहा है। इस गौरवपूर्ण समारोह में पारदर्शी चयन प्रक्रिया से चुने गए लगभग 220 होनहार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति-पत्र सौंपे जाएंगे।

अखिल भारतीय स्तर पर 5,100 चयनित अभ्यर्थी, जिसमें जम्मू और कश्मीर से 220 अभ्यर्थी युवाकृराष्ट्र निर्माण में एक बड़ी भागीदारी है। यह आयोजन केंद्र सरकार के उस महाभियान का हिस्सा है, जिसके तहत देश के युवाओं को तेज़ी और ईमानदारी से सरकारी सेवाओं में शामिल किया जा रहा है। मकसद साफ है योग्य युवाओं को रोजगार देना और उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की धारा से जोड़ना।

समारोह की खास बातें

मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासनिक, तकनीकी और सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जम्मू-कश्मीर समेत पड़ोसी क्षेत्रों के सफल अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। मंच से मुख्यातिथि और वरिष्ठ अधिकारी हर चयनित युवा को व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस दौरान नवनियुक्त युवा राष्ट्र प्रथम की भावना से सेवा करने की शपथ भी लेंगे।

विभिन्न विभागों के अभ्यर्थी को मिलेगी नियुक्ति जिसमें रेलवे के तकनीकी, गैर-तकनीकी और सुरक्षा श्रेणी के पद, डाक एवं वित्तीय विभाग के पद, चिकित्सा विभाग व बैंक के महत्वपूर्ण पद आदि शामिल हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!