तंदूर की तरह तप रहा Jammu, घाटी में भी 'AC' की बढ़ी मांग... बढ़ते तापमान के बीच जानें कब मिलेगी राहत

Edited By Neetu Bala, Updated: 20 May, 2026 08:31 PM

jammu sizzles like a tandoor

बुधवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि श्रीनगर का तापमान 30.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू (सतीश): जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीवन प्रभावित कर दिया है। जम्मू, साम्बा व कठुआ में तापमान 45 डिग्री सैल्सियस के आस-पास बना हुआ है, जिसके चलते भयंकर लू का कहर जारी है। जम्मू शहर तंदूर की तरह तप रहा है। जम्मू व आसपास के लोग व बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए नहरों में डुबकियां लगा रहे हैं और कई लोग जो अपने आवश्यक दिनचर्या के लिए बाहर निकलते हैं वे ठंडे पेय का इस्तेमाल कर गर्मी से राहत पा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी कई हिस्सों में भीषण हीटवेव निरंतर जारी रहने की संभावना है।

बुधवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि श्रीनगर का तापमान 30.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सैल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने वीरवार को जम्मू में 43 और श्रीनगर में 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। कश्मीर घाटी में भी पारा सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया जा रहा है। घाटी में दोपहर में चलने वाली तेज और गर्म हवाओं के कारण मौसम काफी शुष्क बना हुआ है। वर्तमान में समूची घाटी भीषण गर्मी की चपेट में है। लोगों का कहना है कि घाटी में कभी ए.सी. की आवश्यकता नहीं हुई लेकिन इस बार ए.सी. भी खरीदे गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी जारी

स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को दोपहर के समय सीधे धूप में निकलने से बचने, अधिक मात्रा में पानी पीने और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से सावधान रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और खुले में काम करने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। बुधवार को गांधी नगर अस्पताल में मरीजों व परिजनों को डॉक्टरों ने दिन के सबसे गर्म घंटों में सीधे धूप के संपर्क में आने से बचने, शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने और हल्के व ढीले सूती कपड़े पहनने के महत्व पर जोर दिया। आम जनता को सलाह दी कि वे पानी, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन और ताजे जूस जैसे तरल पदार्थों का भरपूर सेवन करें, जबकि शराब और कैफीन वाले पेय पदार्थों से परहेज करें।

बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम में बदलाव भी देखने को मिल सकता है। जहां एक ओर जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में गर्मी और हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर कश्मीर और जम्मू के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 21 मई को जम्मू-कश्मीर में मौसम आंशिक रूप से लेकर सामान्य रूप से बादल छाए रहने वाला रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 22 से 25 मई तक सुबह के समय मौसम सामान्यत: शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि दोपहर और देर शाम के दौरान कुछ अलग-थलग स्थानों पर हल्की बारिश या छींटे पड़ सकते हैं। इसके बाद 26 से 28 मई तक जम्मू-कश्मीर में गर्म और शुष्क मौसम बने रहने का अनुमान है। वहीं 29 से 31 मई के बीच फिर से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आंशिक से सामान्य बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!