Jammu में Summer Vacations को लेकर अपडेट, Directorate ने जारी की Notification

Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 May, 2026 01:27 PM

directorate of school education jammu notification of summer vacations

जानकारी के अनुसार जम्मू विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एक अधिसूचना जारी करते कहा कि निदेशालय के संज्ञान में आया है कि गर्मियों की छुट्टियों संबंधी एक फर्जी और अनधिकृत आदेश सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों पर प्रसारित किया जा रहा है।

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एक अधिसूचना जारी की है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर गर्मियों की छुट्टियों संबंधी एक झूठी खबर फैल रही है। इन्हीं अफवाहों के चलते जम्मू विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने लोगों को ऐसी अफवाहों पर यकीन न करने और इसे आगे शेयर न करने की अपील की है।

PunjabKesari, directorate-of-school-education-jammu-notification-of-summer-vacations

जानकारी के अनुसार जम्मू विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने एक अधिसूचना जारी करते कहा कि निदेशालय के संज्ञान में आया है कि गर्मियों की छुट्टियों संबंधी एक फर्जी और अनधिकृत आदेश सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों पर प्रसारित किया जा रहा है। सभी कर्मचारियों और हितधारकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसे अनौपचारिक दस्तावेजों/संदेशों को प्रसारित, उन्हें आगे शेयर या उन पर भरोसा न करें। इसके अलावा उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि वे केवल जम्मू विद्यालय शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर आधिकारिक रूप से अपलोड किए गए आदेशों/सर्कुलरों पर ही विश्वास करें और उनका पालन करें। फर्जी या बिना पुष्टि वाले आदेशों को फैलाना अनावश्यक भ्रम पैदा कर सकता है और ऐसे लोगों पर संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई भी हो सकती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!