Jammu News : कई इलाकों में लगने जा रहे Powercut, पढ़ें List

Edited By Sunita sarangal, Updated: 19 May, 2026 11:30 AM

jammu powercut

जानकारी के अनुसार जरूरी मुरम्मत, रखरखाव और बिजली विभाग के कुछ कार्यों के चलते आज और कल कुछ घंटों के लिए बिजली बंद रखी जाएगी।

जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (JPDCL) ने 2 दिनों के लिए कुछ इलाकों में बिजली बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत जम्मू के कई क्षेत्रों में 19 और 20 मई को बिजली बंद रहेगी।

जानकारी के अनुसार जरूरी मुरम्मत, रखरखाव और बिजली विभाग के कुछ कार्यों के चलते आज और कल कुछ घंटों के लिए बिजली बंद रखी जाएगी। विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अलग-अलग फीडरों और ग्रिड लाइनों पर जरूरी कामों के चलते कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान लोगों से भी अपील की है कि जिस दौरान बिजली बंद रहेगी उस दौरान अपना इंतजाम करके रखें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत पेश न आए। उन्होंने लोगों से सहयोग करने और आवश्यक तैयारी पहले से करने की अपील भी की है। वहीं विभाग का कहना है कि मौसम की अनुकूलता और सुरक्षा मानकों के मद्देनजर ही बिजली बंद की जाएगी।

जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी उनका विवरण नीचे दिया गया है -

19 मई को इन क्षेत्रों में लगेगा पावरकट

33KV उधमपुर-चेनानी-कुड लाइन (सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक): चेनानी, कुड, समरौली, सुध महादेव, लट्टी और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

33KV मनवाल-झोनू लाइन (सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक): बरमीन, झोनू, सताने और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

20 मई को इन क्षेत्रों में लगेगा पावरकट

132/33KV महानपुर ग्रिड स्टेशन पर 33KV यार्ड और 50 MVA ट्रांसफार्मर (सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक): महानपुर, बिलावर, बानी, बसोहली, माचेड़ी और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

33KV महानपुर-फिंटर लाइन (सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक): बिलावर, मंडली, देवल, परनाला, बग्गन, भद्दू, टांडी, कुड़ेतर, मल्हट, माचेड़ी और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!