Edited By Neetu Bala, Updated: 16 May, 2026 01:47 PM

कबूतर को आगे की जांच के लिए बीपीपी मल्हा (पुलिस स्टेशन खोड) में लाया गया। तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
खोड ( तनवीर सिंह ) : जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जिला जम्मू की तहसील खोड में आज एक पाकिस्तानी कबूतर को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह 10:15 बजे के करीब खोड के सरयाला गांव के एक विश्वसनीय सूत्र ने जम्मू कश्मीर पुलिस को सूचना दी कि एक पाकिस्तानी कबूतर, जिसे बाज ने गिरा दिया था, सरयाला गांव के इलाके में मिला है।
उसके पैर में "03265107229" अंकों वाली एक अंगूठी बंधी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी, वीडीजी सदस्य रतन लाल पुत्र चूरा राम निवासी सरयाला (मल्हा) के साथ मौके पर पहुंचे और कबूतर को अपने कब्जे में लेकर बीपीपी मल्हा के आईसी को सूचित किया। कबूतर को आगे की जांच के लिए बीपीपी मल्हा (पुलिस स्टेशन खोड) में लाया गया। तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here