लोगों के लिए अहम सूचना, 20 मई को बंद रहेंगी Medical Shops

Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 May, 2026 12:57 PM

medical shops closed on 20th may in samba

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान यदि कोई भी दुकान खुली पाई गई तो उस पर यूनियन द्वारा 10,000 का आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

साम्बा(संजीव): केमिस्ट एसोसिएशन सांबा जिले की एक आपातकालीन बैठक साम्बा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलम सिंह सांब्याल ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रव्यापी आह्वान पर 20 मई को सांबा जिले की सभी मैडिकल स्टोर 24 घंटे के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि बंद के दौरान यदि कोई भी दुकान खुली पाई गई तो उस पर यूनियन द्वारा 10,000 का आर्थिक दंड लगाया जाएगा।

अध्यक्ष नीलम सिंह सांब्याल ने बताया कि आए दिन विभागों द्वारा की जाने वाली अनावश्यक जांचों से व्यापारियों को ग्राहकों के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। व्यापार पहले से ही कई चुनौतियों से जूझ रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!