सुबह-सुबह Action मोड में वन विभाग, 32 अवैध बिल्डिंगों पर चलाया पीला पंजा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 19 May, 2026 10:26 AM

bulldozer action in raika bandi narwal jammu

जानकारी के अनुसार अतिक्रमण की गई वन भूमि को खाली कराने के लिए वन विभाग द्वारा एक अतिक्रमण-विरोधी अभियान चलाया गया।

जम्मू(उदय): जम्मू के नरवाल में स्थित रायका बंदी में वन विभाग द्वारा आज सुबह एक अतिक्रमण-विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान अतिक्रमण की गई वन विभाग की जमीन को खाली कराया गया। वन विभाग के साथ-साथ भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था।

PunjabKesari, Bulldozer action in Raika Bandi Narwal Jammu

जानकारी के अनुसार रायका बंदी में कंपार्टमेंट संख्या 66/B में अतिक्रमण की गई वन भूमि को खाली कराने के लिए वन विभाग द्वारा एक अतिक्रमण-विरोधी अभियान चलाया गया। वन विभाग, वन सुरक्षा बल, पुलिस कर्मियों, बेल्ट फोर्स के अधिकारियों और जिला प्रशासन की एक संयुक्त टीम ने प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेटों की उपस्थिति में यह अभियान चलाया।

PunjabKesari, Bulldozer action in Raika Bandi Narwal Jammu

इस दौरान लगभग 32 अवैध रूप से निर्मित पक्के और कच्चे ढांचों पर पीला पंजा चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार इस अभियान के दौरान अतिक्रमण की गई लगभग 3 हेक्टेयर वन भूमि को वापस हासिल कर लिया गया है।

PunjabKesari, Bulldozer action in Raika Bandi Narwal Jammu

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!