जम्मू में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस नाके और थाने के करीब वारदात को दिया अंजाम

Edited By Neetu Bala, Updated: 15 May, 2026 01:39 PM

thieves in jammu grow audacious

हैरान करने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर यह गाड़ी खड़ी थी, वहां से कुछ ही कदमों की दूरी पर पुलिस का नाका और बूथ मौजूद है।

जम्मू ( तनवीर ) :  केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में इन दिनों चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शातिर चोर अब इतने बेखौफ हो चुके हैं कि उन्हें पुलिस का भी डर नहीं रहा। ताज़ा मामला जम्मू के चांद नगर इलाके से सामने आया है, जहां चोरों ने पुलिस की नाक के नीचे से चोरी की वारदात को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांद नगर क्षेत्र में खड़ी एक फोर-व्हीलर गाड़ी से चोरों ने बड़ी ही सफाई से बैटरी चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस स्थान पर यह गाड़ी खड़ी थी, वहां से कुछ ही कदमों की दूरी पर पुलिस का नाका और बूथ मौजूद है।

यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील और व्यस्त माना जाता है। घटनास्थल के दोनों तरफ पुलिस थाने हैं—एक ओर थाना नौआबाद (Nowabad) और दूसरी ओर बस स्टैंड थाना पड़ता है। इसके अलावा, इस क्षेत्र में कई बड़े होटल स्थित हैं जहाँ अक्सर पुलिस की गश्त रहती है। बावजूद इसके, चोरों ने इतनी निडरता से चोरी की कि किसी को भनक तक नहीं लगी।

गाड़ी मालिक इस घटना के बाद से काफी परेशान है। उनका कहना है कि अगर पुलिस चौकियों और थानों के इतने करीब गाड़ियाँ सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता खुद को कहाँ सुरक्षित महसूस करे? स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर काफी रोष है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!