Edited By Neetu Bala, Updated: 13 May, 2026 02:26 PM

गौरतलब है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लगभग 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस नेगी के नेटवर्क व उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है।
जम्मू (निश्चय) : विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 17 अपराधिक मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी अवनीत सिंह उर्फ नेगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुख्ता सूचना के आधार पर बाहु फोर्ट पुलिस थाना प्रभारी इंस्पैक्टर सुशील चौधरी के नेतृत्व में रेलवे पुल के समीप पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान अवनीत सिंह को रोका गया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 266.35 ग्राम हैरोइन, एक पिस्तोल व जिंदा रौंद बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान नेगी बरामद पिस्तोल का लाइसैंस दिखाने व हथियार रखने का उद्देश्य बताने में विफल रहा।
बाहु फोर्ट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8/21/22/27-ए एन.डी.पी.एस. व आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि गत कुछ दिन पहले भी आर.एस. पुरा. पुलिस में नाके के दौरान नेगी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
पीछा करते समय मोटरसाइकिल पर नेगी के साथ मौजूद एक युवक की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि नेगी के खिलाफ विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लगभग 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस नेगी के नेटवर्क व उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here