जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अग्निवीर बनने से पहले युवक Arrest

Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 May, 2026 10:33 AM

jammu police arrest

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में नशे के खिलाफ अब बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

बिलावर(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिस तरह 100 दिन का नशा मुक्ति जम्मू कश्मीर बनने के लिए अभियान चलाया हुआ है, उसी को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस इस समय नशा तस्करों के खिलाफ तेजी से अभियान चला रही है। इस दौरान काफी नशा तस्करों को पकड़ा भी गया है।

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में नशे के खिलाफ अब बड़ी कार्रवाई की जा रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 100 दिनों के भीतर नशे के बड़े सौदागरों व सिंडिकेट के घरों को ध्वस्त करने का फैसला लिया है और जम्मू-कश्मीर में एंटी-ड्रग कैंपेन के तहत पिछले 22 दिनों में 481 केस दर्ज किए गए हैं और 518 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि नशे का कारोबार करने वाले सौदागरों के घरों पीला पंजा भी चल रहा है।

वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जिला कठुआ के तहसील बिलावर का एक युवक जो कुछ दिनों में अग्निवीर बनने वाला था उसे गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को इस युवक से भारी मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ है। SHO बिलावर जहीर मन्हास ने तस्कर के घर से 415 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई है ताकि इसने यह चिट्टा कहां से लाया है और किस आगे देना है इसकी पूरी जानकारी हासिल हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!