किसान परेशान! कश्मीरी सेब का स्वाद हुआ 'फीका', इतने प्रतिशत तक आ सकती है गिरावट

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Aug, 2024 12:56 PM

farmers are worried the taste of kashmiri apples has become  fade away

किसानों के मुताबिक उत्पादन में 20 से 30 फीसदी की गिरावट का अनुमान है।

श्रीनगर: कश्मीर में भीषण गर्मी और अब कीटों के कारण सेब का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। इस साल कश्मीरी सेब का स्वाद फीका रहेगा। देश के कुल सेब का 75 फीसदी उत्पादन करने वाले कश्मीर में 2023 में 22 लाख मीट्रिक टन सेब का उत्पादन हुआ। इस साल उत्पादन में गिरावट अभी से दिखने लगी है। बागवानी विशेषज्ञ फारूक अहमद ने बताया कि सेब उत्पादन में 20 से 30 फीसदी गिरावट की आशंका है। पहले भीषण गर्मी, अब बारिश की कमी और कीटों का प्रकोप सेब के बगीचों के लिए विनाशकारी साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ेंः  J&K के इस इलाके में आतंकवादी गतिविधियां हुई तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया  Search Operation

सोपोर के सेब उत्पादक बशीर अहमद ने कहा कि तेज गर्मी के कारण सेब छोटे हो गए हैं और रंग और स्वाद भी फीका पड़ गया है। उन्होंने कहा कि आखिरी गिरावट सितंबर तक देखने को मिलेगी। मौसम की वजह से सेब में कीट, फफूंद और अन्य बीमारियों का खतरा रहता है। इसके चलते किसानों को भारी मात्रा में कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। शोपिया के किसान अली मुहम्मद ने कहा कि हमने इतने सारे कीटों और बीमारियों का असर पहले कभी नहीं देखा। दवाओं के छिड़काव के बावजूद कीड़ों की मार पड़ रही है।

किसानों के मुताबिक उत्पादन में 20 से 30 फीसदी की गिरावट का अनुमान है। आयातित सेब की आमद ने घरेलू कीमतों को स्थिर रखा है। कुछ कीमतें स्थिर रखी गई हैं। फल व्यापारी अशरफ ने कहा कि एक तरफ फसल बर्बाद होने से हमारे पास सप्लाई कम है। दूसरा पास बाजार आयातित सेबों से भरा हुआ है। पिछले साल का हजारों टन सेब कोल्ड स्टोर में पड़ा हुआ है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!