J&K विधानसभा क्षेत्र में खाद की भारी किल्लत, कालाबाजारी से किसान परेशान

Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Feb, 2026 02:09 PM

farmers in the j k assembly constituency are facing a severe shortage of fertili

किसानों को इन दिनों खाद की भारी किल्लत और कालाबाजारी का सामना करना पड़ रहा है।

सुचितगढ़ ( मुकेश रैना ) :  सुचितगढ़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों को इन दिनों खाद की भारी किल्लत और कालाबाजारी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर सीमांत क्षेत्र के किसानों ने विधायक प्रोफेसर गारु राम भगत से मुलाकात कर अपनी परेशानियों से अवगत कराया। किसानों का कहना है कि मौजूदा समय में यूरिया खाद की कमी के कारण हजारों नहीं बल्कि लाखों किसान प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ खाद डीलर यूरिया खाद को निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक, ब्लैक रेट पर बेच रहे हैं, जिससे किसानों की आर्थिक मुश्किलें बढ़ गई हैं।

इस पर विधायक प्रोफेसर गारु राम भगत ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस संबंध में कृषि विभाग के निदेशक से बातचीत की है और क्षेत्र में शीघ्र खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विधायक ने बताया कि कृषि विभाग के निदेशक ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि मंगलवार शाम तक खाद की एक रैक क्षेत्र में भेजी जा रही है, जिससे किसानों की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी।

विधायक ने कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!