Edited By Neetu Bala, Updated: 04 May, 2026 07:28 PM

राजौरी में हो रही बारिश के चलते एक बार फिर आईटीआई रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या देखने को मिली है,
राजौरी (शिवम) : राजौरी में हो रही बारिश के चलते एक बार फिर आईटीआई रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या देखने को मिली है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। सड़क पर कई जगह पानी जमा हो जाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और लोगों को आने-जाने में दिक्कतें उठानी पड़ीं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर बारिश में यह समस्या सामने आती है, लेकिन जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इस बीच, लोगों ने मौके के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिनमें साफ देखा जा सकता है कि सड़क तालाब में तबदील हो गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here