अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर में भी महसूस हुए झटके

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 02 Jul, 2026 12:20 AM

5 3 magnitude earthquake in afghanistan

बुधवार देर रात अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई।

श्रीनगर/जम्मू: बुधवार देर रात अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप रात 11:27:01 बजे आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 70.47°E और 36.53°N निर्देशांक पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई 185 किलोमीटर दर्ज की गई।

गहराई अधिक होने के कारण भूकंप का असर अपेक्षाकृत कम रहा। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। भूकंप संबंधी यह जानकारी कश्मीर वेदर ने सांझा की है, जबकि प्राथमिक भूकंपीय आंकड़े (जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज) से प्राप्त हुए हैं। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!