Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Jul, 2026 04:46 PM

तवी रिवर फ्रंट पर श्रद्धालुओं के लिए आवास, पेयजल, शौचालय, लंगर, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 3 जुलाई 2026 से शुरू होने जारी बाबा बर्फानी जी की अमरनाथ यात्रा के लिए आज से जम्मू में श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए जम्मू के तवी रिवर फ्रंट पर श्रद्धालुओं के लिए ऑफलाइन टोकन धारकों का पंजीकरण तथा RFID कार्ड वितरण शुरू हो गया है। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-केवाईसी, ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण और RFID कार्ड जारी करने की व्यवस्था एक ही स्थान पर की गई है। लेकिन पहले दल में जाने की उत्सुकता के चलते भारी भीड़ रहीं।
प्रशासन के अनुसार, जिन श्रद्धालुओं ने पहले से टोकन प्राप्त कर लिए हैं, उनका पंजीकरण और RFID कार्ड जारी किए जा रहे हैं। RFID कार्ड यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी आवाजाही की निगरानी के लिए अनिवार्य है। इसके अलावा जम्मू रेलवे स्टेशन, भगवती नगर यात्री निवास, गीता भवन और राम मंदिर ( पुरानी मंडी ) सहित अन्य स्थानों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
तवी रिवर फ्रंट पर श्रद्धालुओं के लिए आवास, पेयजल, शौचालय, लंगर, चिकित्सा सहायता और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत केंद्रों से ही पंजीकरण करवाएं और यात्रा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि श्री अमरनाथ यात्रा सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here