Edited By Neetu Bala, Updated: 01 Jul, 2026 05:32 PM

लाइफ जैकेट अनिवार्य की गई हैं तथा प्रशिक्षित कर्मचारियों की निगरानी में बोटिंग और शिकारा सेवा संचालित की जा रही है।
जम्मू ( तनवीर ) : जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के श्रीनगर की डल झील का मशहूर शिकारा अब जम्मू के तवी रिवर फ्रंट पर अमरनाथ यात्रा के दौरान सरकार ने विश्व प्रसिद्ध डल झील की तर्ज पर अमरनाथ यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए शिकारा एवं बोटिंग सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। इस नई सुविधा के शुरू होने से शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल तवी रिवर फ्रंट की आकर्षण क्षमता में और वृद्धि हुई है।
अब पर्यटक तवी नदी में बोटिंग और पारंपरिक शिकारा की सैर का आनंद ले सकेंगे। शाम के समय रिवर फ्रंट की मनमोहक रोशनी और प्राकृतिक वातावरण के बीच यह सुविधा लोगों को एक नया और यादगार अनुभव प्रदान करेगी। प्रशासन के अनुसार, पर्यटकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। लाइफ जैकेट अनिवार्य की गई हैं तथा प्रशिक्षित कर्मचारियों की निगरानी में बोटिंग और शिकारा सेवा संचालित की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे जम्मू में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और तवी रिवर फ्रंट एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में और अधिक विकसित होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here