अमरनाथ यात्रियों के लिए राहत की खबर! Offline पंजीकरण शुरू... श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Jun, 2026 04:22 PM

news of relief for amarnath travelers

सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच श्रद्धालुओं के दस्तावेजों की जांच, स्वास्थ्य संबंधी औपचारिकताओं और पंजीकरण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है।

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में श्री अमरनाथ यात्रा 2026 के मद्देनजर जम्मू के तवी रिवर फ्रंट स्थित यात्रा बेस कैंप में श्रद्धालुओं के लिए ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु यहां निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पंजीकरण केंद्र पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच श्रद्धालुओं के दस्तावेजों की जांच, स्वास्थ्य संबंधी औपचारिकताओं और पंजीकरण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है।

जिला उपायुक्त राकेश मिन्हास ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें, आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और पंजीकरण के बाद ही यात्रा पर रवाना हों।

गौरतलब है कि तवी रिवर फ्रंट स्थित नया यात्रा बेस कैंप इस वर्ष अमरनाथ यात्रियों के लिए प्रमुख सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जहां पंजीकरण के साथ-साथ ठहरने, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!