Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Jun, 2026 04:59 PM

लोग अपने घरों में पंखे-कूलर चलाकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लू की वजह से राहत कम ही मिल पा रही है।
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। तेज धूप और हीटवेव की वजह से पूरा शहर तंदूर की तरह तप रहा है। हर तरफ गर्म हवा चल रही है और लोग गर्मी से बेहाल हैं। सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा हुआ है। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। चौक-चौराहे, बाजार सब सूने नजर आ रहे हैं। सिर्फ जरूरी काम से ही लोग बाहर आ रहे हैं। गर्मी का असर इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों पर भी पड़ रहा है। सड़कों पर आवारा जानवर और पक्षी भी छाया की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। लोग अपने घरों में पंखे-कूलर चलाकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लू की वजह से राहत कम ही मिल पा रही है।
हर कोई अब मौसम बदलने का इंतजार कर रहा है। उमस और गर्मी से परेशान लोग आसमान की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं कि कब बारिश होगी और कब इस गर्मी से छुटकारा मिलेगा।
गर्मी से कब मिलेगी राहत
मौसम विभाग के अनुसार Jammu में राहत जल्द मिल सकती है। विभाग ने बताया कि 1 जुलाई से प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। अगले दो दिनों के बाद मौसम खराब होने के आसार हैं। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
लू से बचने की सलाह
डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें। खूब पानी पिएं, सिर ढककर रखें और हल्के सूती कपड़े पहनें। बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here