Amarnath Yatra पर जाने से पहले नोट कर लें ये Timings, Traffic Police ने जारी की Advisory

Edited By Sunita sarangal, Updated: 01 Jul, 2026 11:09 AM

shri amarnath yatra traffic advisory

एडवाइजरी के अनुसार, जम्मू से बालटाल की ओर जाने वाले यात्रा काफिलों के लिए अलग-अलग प्रस्थान समय निर्धारित किए गए हैं।

जम्मू(तनवीर सिंह): अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्रेफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। इस एडवाइजरी के अनुसार ही 2 जुलाई 2026 से लेकर 28 अगस्त 2026 तक जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक चलेगा। निर्धारित समय सीमा पार होने के बाद किसी भी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

PunjabKesari, Shri Amarnath Yatra Traffic Advisory

एडवाइजरी के अनुसार, जम्मू से बालटाल की ओर जाने वाले यात्रा काफिलों के लिए अलग-अलग प्रस्थान समय निर्धारित किए गए हैं। 

1. जम्मू से बालटाल जाने वाले यात्रियों का काफिला जम्मू से सुबह 4 बजे और रामबन के लांबर बनिहाल से सुबह 10 बजे और इसी प्रकार से गांदरबल जिले से मनिगाम गांदरबल से शाम 5 बजे तक तक काफिले का गुजरना अनिवार्य है। 

2. वहीं वापसी के लिए बालटाल से जम्मू आने के लिए काफिले का गांदरबल जिले से सुबह 6 बजे तक निकलना अनिवार्य है। इसी प्रकार जिला रामबन के लांबर बनिहाल से जम्मू आने के लिए सुबह 11:30 बजे तक गुजरना अनिवार्य है।

3. पहलगाम के लिए जम्मू से आने वाले काफिले का समय सुबह 4:15 बजे तक होगा जबकि जिला रामबन के लांबर बनिहाल से पहलगाम के लिए सुबह 10:45 बजे तक गुजरना अनिवार्य होगा। 

4. वहीं वापसी के लिए पहलगाम से जम्मू आने के लिए अनंतनाग जिले से सुबह 6 बजे, नुनवान, पहलगाम से जम्मू आने के लिए जिला अनंतनाग से सुबह 6:30 बजे और लांबर बनिहाल से जम्मू आने के लिए जिला रामबन से सुबह 8:00 बजे तक निकलना अनिवार्य है।

उपरोक्त निर्धारित समय सीमा के बाद आने वाले किसी भी यात्री काफिले को आगे जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसलिए यात्रा काफिले उपरोक्त समय नोट कर लें और अपनी यात्रा को सुगम बनाने के लिए समय सीमा अनुसार ही सफर तय करें।

वहीं जम्मू से पहलगाम के लिए नवयुग टनल से गुजरने वाले यात्रियों और टूरिस्टों के लिए भी समय सीमा निर्धारित की गई है।

1. जिला कुलगाम से नवयुग टनल से कश्मीर घाटी की ओर जाने के लिए आखिरी वाहन दोपहर 3 बजे तक प्रवेश कर सकता है। दोपहर 3 बजे तक कोई भी वाहन टनल से नहीं गुजर पाएगा।

2. जिला कुलगाम के मीर बाजार से अनंतनाग जाने के लिए आखिरी वाहन शाम 4 बजे तक गुजरेगा। इसके बाद किसी भी वाहन को टनल से गुजरने की अनुमति नहीं है।

इसी प्रकार से पंथा चौक से मनिगाम जाने के लिए यात्रियों और टूरिस्टों के लिए भी समय सीमा निर्धारित की गई है।

1. जिला श्रीनगर के पीक्स क्रॉसिंग, लासजान से मनिगाम की ओर जाने वाला आखिरी वाहन दोपहर 3:00 बजे

2. जिला बांदीपोरा के शादीपोरा/सुंबल से मनिगाम की ओर जाने वाला आखिरी वाहन दोपहर 15:30 बजे

3. जिला गांदरबल के मनिगाम ट्रांजिट कैंप से बालटाल की ओर जाने वाला आखिरी वाहन शाम 5:00 बजे तक गुजरेगा।

इस समय के बाद किसी भी वाहन को इन प्वाइंट्स से गुजरने की अनुमति नहीं होगी।

PunjabKesari, Shri Amarnath Yatra Traffic Advisory

वहीं बालटाल से नवयुग टनल तक (जम्मू जाने वाले वाहन - बालटाल से सुबह 6 बजे निकलने वाले मुख्य काफिले के अलावा) जाने वाले वाहनों के लिए भी समय सीमा निर्धारित किया गया है। 

1. जिला गांदरबल के बालटाल बेस कैंप से मनिगाम (गांदरबल) की ओर जाने वाला आखिरा वाहन सुबह 9 बजे तक

2. सोनमर्ग पुलिस स्टेशन से मनिगाम (गांदरबल) की ओर जाने वाला आखिरी वाहन सुबह 10 बजे तक

3. मनिगाम ट्रांजिट कैंप से शादीपोरा/सुंबल (गांदरबल) की ओर जाने वाला आखिरा वाहन दोपहर 12 बजे तक

4. जिला बांदीपोरा के शादीपोरा क्रॉसिंग से पीक्स ऑटोमोबाइल की ओर जाने वाला आखिरी वाहन दोपहर 1 बजे तक

5. जिला श्रीनगर के पंथा चौक से अनंतनाग की ओर जाने वाला आखिरी वाहन दोपहर 3 बजे तक गुजरेगा।

उपोरक्त समय के बाद किसी भी वाहन का दिए गए प्वाइंट्स से गुजरना मना है।

नुनवान, पहलगाम से नवयुग टनल तक (नुनवान से सुबह 6:30 बजे निकलने वाले मुख्य काफिले के अलावा) जिला अनंतनाग के नुनवान से जम्मू की ओर गुजरने वाला आखिरी वाहन सुबह 10 बजे तक गुजरेगा।

इसके अलावा मीर बाज़ार से नवयुग टनल तक (पहलगाम से सुबह 6 बजे और नुनवान से सुबह 6 बजे निकलने वाले मुख्य काफ़िले के अलावा) गुजरने वाले वाहनों और यात्रियों और टूरिस्टों के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। इस समय सीमा के अनुसार जिला कुलगाम के मीर बाज़ार से नवयुग टनल की ओर जाने वाला आखिरी वाहन शाम 5 बजे तक और काज़ीगुंड की वॉलनट फ़ैक्ट्री से नवयुग टनल की ओर जाने वाला आखिरी वाहन शाम 5:30 बजे तक गुजरेगा। इस समय के बाद किसी भी वाहन को इन प्वाइंट्स से गुजरने की अनुमति नहीं होगी।

इसके साथ ही जम्मू से कश्मीर घाटी की ओर यात्री/टूरिस्ट वाहन (काफिले के अलावा) के लिए कट-ऑफ प्वाइंट्स बनाए गए हैं। इसके अनुसार

1. जिला जम्मू के नगरोटा के लिए दोपहर 12 बजे

2. जिला उधमपुर के जखैनी के लिए दोपहर 1 बजे

3. जिला रामबन के चंद्रकोट के लिए दोपहर 2 बजे

4. लांबर बनिहाल के लिए दोपहर 3 बजे कट-ऑफ समय तय किया गया है।

ऊपर दिए गए सभी समय सीमा और रूट के अलावा कुछ सामान्य कट-ऑफ टाइमिंग भी दी गई हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार

1. दोपहर 3 बजे के बाद किसी भी यात्री/पर्यटक वाहन को जिला कुलगाम कश्मीर की ओर जाने के लिए नवयुग टनल पार करने की अनुमति नहीं होगी।

2. दोपहर 3:30 बजे के बाद किसी भी यात्री/पर्यटक वाहन को जिला अनंतनाग के पहलगाम से जम्मू/श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

3. शाम 4 बजे के बाद किसी भी यात्री/पर्यटक वाहन को जिला गांदरबल के सोनमर्ग से श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

4. शाम 5 बजे के बाद किसी भी पर्यटक वाहन को जिला बारामूला के गुलमर्ग से श्रीनगर की ओर आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

PunjabKesari, Shri Amarnath Yatra Traffic Advisory

यात्रियों/पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे कश्मीर घाटी में केवल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच ही यात्रा करें और अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं, ताकि वे इस समय सीमा के भीतर अपनी मंज़िल तक पहुंच सकें। ROP हटने के बाद यानी शाम 6 बजे के बाद, किसी भी यात्री/पर्यटक वाहन को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं होगी। संबंधित पुलिस/ट्रैफिक/सुरक्षा बल (SFs) ऐसे वाहनों को निकटतम यात्री/सुरक्षा बल कैंप तक ले जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई यह एडवाइज़री सिर्फ यात्रियों/यात्रा काफिलों/टूरिस्टों के लिए है। दूसरे हल्के वाहनों/भारी वाहनों और सुरक्षाबलों के काफिलों के लिए, कृपया ट्रैफिक पुलिस की रोजाना जारी होने वाली ट्रैफिक एडवाइजरी देखें।

किसी भी जानकारी या मदद के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं -

1. TCU जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103

2. TCU श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103

3. TCU नेशनल हाईवे रामबन: 9419993745, 1800-180-7043

4. TCU उधमपुर: 8491928625

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!