Rajouri में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 Jun, 2026 12:21 PM

pakistani drone seen in rajouri

स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाई और इसकी जानकारी उसी समय सेना को दी गई।

नौशहरा(रमेश): नौशहरा के सीमावर्ती गांव कलाई में रात के समय पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने पर सेना ने तलाशी अभियान चलाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार सीमावर्ती गांव कलाई में बुधवार की देर रात एक पाकिस्तानी ड्रोन क्षेत्र में घुस आया और वह कुछ देर तक गांव के ऊपर ही मंडराता हुआ देखा गया।

स्थानीय लोगों ने वीडियो भी बनाई और इसकी जानकारी उसी समय सेना को दी गई। सेना के अधिकारी और जवान उसी समय घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

पाकिस्तानी ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर नहीं गया इसकी बुनियाद पर ही सेना ने पलासी हिल लमबेडी़ के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया हुआ है ताकि ड्रोन द्वारा किसी भी प्रकार की सामग्री या हथियार ना गिराए गए हों।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!