Edited By Neetu Bala, Updated: 20 Jun, 2026 08:55 PM

उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के तंगमार्ग क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया
बारामूला ( रेजवान मीर ) : उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के तंगमार्ग क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक एर्टिगा वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार 8 से 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक घायल की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन श्रीनगर से गुलमर्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान तंगमार्ग–गुलमर्ग सड़क पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से सुरक्षित बाहर निकाला गया और उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल (SDH) तंगमार्ग पहुंचाया गया।
थाना प्रभारी (SHO) तंगमार्ग शेख आदिल ने स्वयं बचाव अभियान की निगरानी की तथा यह सुनिश्चित किया कि सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाए।
फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here