Rajouri में 11.66 करोड़ की सड़क परियोजना पर विवाद, ग्रामीणों ने लगाए आरोप

Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Jun, 2026 01:53 PM

dispute over 11 66 crore road project in rajouri

राजौरी जिले में 11.66 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क परियोजना को लेकर विवाद गहरा गया है।

राजौरी ( अमित शर्मा )  :  जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गांव नाला दस्याला गम्भीर के वार्ड नं. 7 और 6 में 11.66 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क परियोजना को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण के लिए तय किए गए मूल सर्वे और प्रस्तावित मार्ग को बदल दिया गया है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण पहले जिस सर्वे और रूट के अनुसार प्रस्तावित था, उससे गांव के अधिकतर लोगों को लाभ मिलना था, लेकिन अब कथित रूप से रास्ता बदलने से कई परिवार सड़क सुविधा से वंचित हो रहे हैं। लोगों ने इसे जनता के हितों के खिलाफ बताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपए की लागत वाली इस परियोजना में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सड़क निर्माण कार्य को मूल सर्वे के अनुसार ही पूरा किया जाए, ताकि गांव के सभी लोगों को इसका लाभ मिल सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया और न्याय नहीं मिला, तो वे मजबूर होकर हाईवे जाम करने जैसा कड़ा कदम उठाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से अपील की है कि मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत जांच करवाई जाए और लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

वहीं, ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क परियोजना के सर्वे, DPR और निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करने की भी मांग की है, ताकि लोगों के बीच फैली आशंकाओं को दूर किया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

गांव नाला दस्याला गमबीर वार्ड नो 7 और 6 में यह रोड आती है  जिला राजौरी  जम्मू कश्मीर

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!