Edited By Sunita sarangal, Updated: 23 Jun, 2026 03:39 PM

चोरी की पूरी वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है।
राजौरी(शिवम): राजौरी के जवाहर नगर में चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार जवाहर नगर स्थित हांडा पैलेस के पास एक बाइक चोरी हो गई। चोरी की पूरी वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार राजौरी के जवाहर नगर में हांडा पैलेस के पास, वार्ड नंबर 5 से आज सुबह लगभग 2:50 बजे एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल लाल और काले रंग की एक हीरो पैशन प्लस है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JK11-4662 है।
वहीं चोरी की सारी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित ने लोगों से अपील की है कि अगर वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को कोई पहचानता है या मोटरसाइकिल के बारे में कोई जानकारी रखता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन पर संपर्क करें। इसके अलावा किसी भी प्रकार की सूचना इन नंबरों पर दी जा सकती है - राजन कपूर: 9419268517 / 7006230688, रघुबीर पाल कपूर (बग्गा): 7006467895।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here