Katra आने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना, भूस्खलन के कारण बदला गया रूट, पढ़ें
Edited By Neetu Bala, Updated: 02 Jul, 2026 01:31 PM

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट अवश्य प्राप्त करें और अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
कटड़ा ( अमित शर्मा ) : कटड़ा-जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर मिहाड़ी क्षेत्र में हुए भूस्खलन के कारण यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया।
यातायात बाधित होने के चलते कटड़ा आने-जाने वाले वाहनों को फिलहाल वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से सहयोग करने तथा अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्ग पर जाने से बचने की अपील की है।
अधिकारियों के अनुसार, मार्ग से मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है। राहत कार्य पूरा होते ही कटड़ा-जम्मू मार्ग पर यातायात को सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here