Jammu Kashmir के पहले दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, बड़ी रैली को करेंगे संबोधित

Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Jun, 2026 12:12 PM

nitin nabin on jammu kashmir tour

2 दिवसीय दौरे के तहत 7 जुलाई को नितिन नबीन भाजपा की प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक को संबो​धित करेंगे।

जम्मू(संजीव): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जम्मू-कश्मीर के पहले दौरे पर 6 जुलाई को जम्मू पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए प्रदेश भाजपा का नेतृत्व जम्मू और श्रीनगर में तैयारियों में जुट गया है। अपने दौरे के दौरान नितिन नबीन प्रदेश भाजपा नेताओं से बैठके करने के अलावा 6 जुलाई को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर जन रैली को भी संबो​धित करेंगे।

2 दिवसीय दौरे के तहत 7 जुलाई को नितिन नबीन भाजपा की प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक को संबो​धित करेंगे। इस दौरान वह जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक परिदृश्य की जानकारी हासिल करने के बाद पार्टी नेताओं से आगामी कार्यक्रमों और पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जम्मू-कश्मीर के अपने दौरे के दौरान देश के वि​भिन्न हिस्सों से जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा में हिस्सा लेने के लिए आए ​शिवभक्तों से बातचीत कर उनके लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे।

वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रदेश पदा​धिकारियों से भी मिलेंगे। सूत्रों के अनुसार अपने दौरे के दौरान नितिन नबीन भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पवन खजूरिया के आवास पर जाकर हालही में उनकी ​माता के निधन पर अपना शोक प्रकट करेंगे।

सूत्रों की मानें तो नितिन नबीन के दौरे के दौरान पवन खजूरिया दोबारा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी की टिकट न मिलने पर पवन खजूरिया ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को देखते हुए राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ जम्मू-कश्मीर में पहले से पहुंच जाएंगे और सारी तैयारियों की कमान संभालेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!