Edited By Subhash Kapoor, Updated: 26 Jul, 2026 10:09 PM

पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 ने रविवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 4 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक कुल 4.14 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।
जम्मू, (संजीव दुबे): पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 ने रविवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 4 लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार कर लिया। अब तक कुल 4.14 लाख श्रद्धालु बाबा बर्फानी के पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।
इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने सोशल मीडिया मंच X पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान शिव की असीम कृपा से श्री अमरनाथ जी यात्रा ने यह ऐतिहासिक पड़ाव पार किया है। उन्होंने कहा कि अब तक 4.14 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं। उपराज्यपाल ने बाबा अमरनाथ के प्रति श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए इस उपलब्धि को उनका आशीर्वाद बताया। उन्होंने यात्रा को सफल, सुरक्षित और दिव्य बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों—श्राइन बोर्ड, सुरक्षा बलों, प्रशासन, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवकों तथा स्थानीय नागरिकों—का हृदय से आभार व्यक्त किया।
गौरतलब है कि इस वर्ष प्रतिकूल मौसम की चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला है और यात्रा लगातार सुचारु रूप से जारी है।