रेल यात्रियों के लिए अहम खबर! रेलवे ने इस ट्रेन की संचालन अवधि में किया विस्तार

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 08 Sep, 2026 06:05 PM

important news for rail passengers railways has extended the operational period

त्यौहारी सीजन के दौरान उत्तर भारत से बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने...

जम्मू : त्यौहारी सीजन के दौरान उत्तर भारत से बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से साप्ताहिक  विशेष ट्रेन गाड़ी संख्या 05193/05194 छपरा - पठानकोट - छपरा के संचालन की अवधि में विस्तार किया है।

यह विशेष ट्रेन अब अपने मौजूदा मार्ग, समय-सारणी, ठहराव और कोच संरचना के अनुसार अतिरिक्त फेरों के लिए संचालित होती रहेगी। वर्तमान में ट्रेन संख्या 05193/05194 दिनांक 28 व 30 अगस्त तक संचालित है, जिसे बढ़ाकर 23 व 25 नवम्बर तक विस्तारित किया गया हैं।

गाड़ी संख्या 05193 छपरा से पठानकोट के लिए प्रत्येक सोमवार को दिनांक 05 अक्टूबर 2026 से 23 नवंबर 2026 तक कुल 08 फेरे लगाएगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 05194 पठानकोट से छपरा के लिए प्रत्येक बुधवार को दिनांक 07 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक कुल 08 फेरे लगाएगी। 

इस ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार से पठानकोट, जम्मू मंडल और उससे जुड़े क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह ट्रेन न केवल उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क सुविधा प्रदान करती है, बल्कि त्योहारों के दौरान होने वाली भीड़ को कम करने में भी सहायक सिद्ध होगी। विशेष रूप से छठ पूजा और दीपावली के अवसर पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए यह अतिरिक्त सुविधा वरदान साबित होगी। इससे नियमित ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची का दबाव भी कम होगा और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल ने कहा, "भारतीय रेल का सदैव यह प्रयास रहा है कि यात्रियों को मांग के अनुसार अधिकतम सुविधा प्रदान की जाए। त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होती है, जिसे देखते हुए छपरा-पठानकोट साप्ताहिक विशेष ट्रेन की अवधि में विस्तार किया गया है। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि इस विस्तार से हमारे यात्रियों को बहुत लाभ मिलेगा।"

यात्रियों से अनुरोध है, कि वे अपनी यात्रा से पूर्व रेलवे की राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली 139, NTES मोबाइल ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेनों के समय और ठहराव की पुष्टि अवश्य कर लें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!