डोरीमाल-गंभीर मुगलान में दूसरे दिन भी Encounter जारी, घने जंगलों में सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 May, 2026 01:41 PM

dorimal gambhir muglan encounter continues for second day

भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चला रही हैं।

राजौरी ( शिवम ) :  राजौरी के डोरीमाल-गंभीर मुगलान क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ आज दूसरे दिन भी जारी है। भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चला रही हैं।

सूत्रों के अनुसार घने जंगल और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र के कारण अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों की संभावित आवाजाही को रोकने के लिए बहुस्तरीय घेराबंदी कर रखी है तथा ड्रोन और आधुनिक निगरानी उपकरणों की मदद से सर्च ऑपरेशन को तेज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस और सेना अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है।

फिलहाल रुक-रुक कर गोलीबारी की हो रही हैं, जबकि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से किसी आतंकी के मारे जाने या जवान के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!