Rajouri में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, सुरक्षा बलों ने सम्भाला मोर्चा, ऑपरेशन शुरू

Edited By Neetu Bala, Updated: 23 May, 2026 02:09 PM

gunshots ring out once again in rajouri

विभिन्न इलाकों में सघन तलाशी अभियान जारी हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

राजौरी ( शिवम ) :  जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजौरी के दोरिमाल (Dorimal) वन्य क्षेत्र में गोलियों की आवाज सुनी गई है। गौरतलब है कि पीर पंजाल क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा बलों द्वारा लगातार एंटी टेरर ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। विभिन्न इलाकों में सघन तलाशी अभियान जारी हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

इसी बीच आज जिला राजौरी के डोरीमाल क्षेत्र में विशिष्ट इनपुट के बाद सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एक तलाशी अभियान के दौरान गोलियों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सभी एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वहां किसी प्रकार की मुठभेड़ है या नहीं। हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों ने फिलहाल किसी भी मुठभेड़ से इनकार किया है। मामले को लेकर जांच और तलाशी अभियान जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!