Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 May, 2026 02:37 PM

जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग, बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट बाइक चलाने के आरोप में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुंछ(धनुज शर्मा): पुंछ के मेंढर पुल के पास खतरनाक बाइक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस रूरल जम्मू ने एक स्टंट बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी की पहचान मेंढर के अरी निवासी तौफीक हयात के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खतरनाक ड्राइविंग, बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट बाइक चलाने के आरोप में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही संबंधित मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।
एस.एस.पी. ट्रैफिक रूरल जम्मू फारूक कैसर ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए इस तरह के जानलेवा स्टंट न करें, क्योंकि इससे न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ती है और यह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here