Edited By Neetu Bala, Updated: 24 May, 2026 08:06 PM

बारामूला में लगातार हो रही बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है।
बारामूला ( रिजवान मीर ) : बारामूला में लगातार हो रही बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। शनिवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। पिछले कई दिनों से रात के समय लगातार बारिश दर्ज की जा रही है, जबकि आज भी बारामुला और आसपास के इलाकों में बारिश जारी है।
कश्मीर में इस समय गर्मियों का मौसम चल रहा है, लेकिन लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं के कारण गर्मी का असर बिल्कुल महसूस नहीं हो रहा है। मौसम में आई इस तबदीली से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, हालांकि लगातार खराब मौसम के चलते आम जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी घाटी में बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here