Jammu Kashmir : छात्रों के लिए अहम खबर, 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 May, 2026 05:22 PM

3 days school holidays in jammu kashmir

जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने कहा कि इस अवसर पर स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी रहेगी।

श्रीनगर(मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि ईद-उल-अज़हा के अवसर पर कश्मीर क्षेत्र के सभी स्कूल बुधवार से शुक्रवार तक बंद रहेंगे।

जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने कहा कि इस अवसर पर स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी रहेगी। इस बीच स्कूल शिक्षा निदेशक कश्मीर (DSEK) ने एक आदेश में कहा कि ईद-उल-अज़हा के अवसर पर होने वाले समारोहों को देखते हुए, कश्मीर संभाग के सभी सरकारी स्कूलों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 29-05-2026 को विशेष छुट्टी रहेगी।

इस बीच सामान्य प्रशासन विभाग ने भी ईद-उल-अज़हा के अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश के कर्मचारियों के लिए एक दिन की विशेष आकस्मिक छुट्टी (Special Casual Leave) मंजूर की है। यह छुट्टी वे कर्मचारी ले सकते हैं जो यह त्योहार मनाना चाहते हैं।

इसके अलावा जम्मू की बात करें तो जम्मू में केवल शुक्रवार 29 मई को ही ईद की छुट्टी होगी जिसके चलते सभी स्कूल बंद रहेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!