Edited By Sunita sarangal, Updated: 14 May, 2026 10:13 AM

बिलावर रोड पर चलने वाली मिनी बस चालक छात्रों को मिनी बस के छत के ऊपर बिठाकर हर रोज उनकी जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
रामकोट(विजय): बिलावर के उप मंडल की सड़कों पर ओवरलोडिंग धड़ल्ले से की जा रही है, वहीं छात्रों की छुट्टी के समय मिनी बस चालक कानून की धज्जियां उड़ाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
बिलावर रोड पर चलने वाली मिनी बस चालक छात्रों को मिनी बस के छत के ऊपर बिठाकर हर रोज उनकी जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार धार रोड सड़क से लेकर सियालना सड़क पर एक मिनी बस चालक ने 15 से 20 छात्रों को गैर-कानूनी तरीके से छत के ऊपर बिठाया हुआ था।
वहीं इसी संबंध में जब ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने वाहन चालकों को चेतावनी देते कहा कि यदि कोई भी वाहन चालक गैर-कानूनी तरीके से ओवरलोड सवारियां भरकर जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिसके चलते विभाग के अधिकारियों ने कई गाड़ियों के दस्तावेज चैक किए और उनके चालान भी काटे। इसी तरह उन्होंने वाहन चालकों को समझते हुए कहा कि ओवरस्पीड ना करें और प्रशासन द्वारा दी गई गाइडलाइन की पालना करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here