J&K: गंभीर मुगलान इलाके में Op Sheruwali तीसरे दिन भी जारी, सुरक्षा बलों ने घेरा इलाका
Edited By Neetu Bala, Updated: 25 May, 2026 04:56 PM

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पिछले 3 दिन से सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है
राजौरी ( शिवम ) : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पिछले 3 दिन से सुरक्षा बलों व आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। गोली बारी रुक-रुक कर जारी है। अभी मिली ताजा जानकारी के अनुसार आज भी राजौरी के गंभीर मुगलां (Gambhir Muglan) इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोली बारी चल रही है। सुरक्षा बलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए इलाके की प्रभावी ढंग से घेराबंदी कर रखी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here