Edited By Sunita sarangal, Updated: 25 May, 2026 01:03 PM

जम्मू नगर निगम ने लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
जम्मू(रोशनी): जम्मू नगर निगम ने लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। इस सूचना के अनुसार गांधी नगर स्थित लो पेड ट्यूबवेल में वाल्व बदलने का कार्य चल रहा है। इसके कारण कल शाम से बंसी मंदिर मोहल्ला, अपोजिट चर्च मोहल्ला, सरकारी क्वार्टर सी ब्लॉक और गोल मार्केट सहित आसपास के इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित है।
इसके अलावा वाल्व मरम्मत के कारण कल लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्यूबवेल, म्युनिसिपल पार्क ट्यूबवेल, 9 नंबर ट्यूबवेल और बाबा लाल जी ट्यूबवेल से पंपिंग अस्थायी रूप से बंद रहेगी। नगर निगम ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस दौरान पानी का सोच-समझकर उपयोग करें।
इसके अलावा निगम द्वारा मिली सूचना के अनुसार आज वाल्व बदलने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा निगम द्वारा पूरी कोशिश की जा रही है कि कल तक पानी की सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाए ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here