Edited By Neetu Bala, Updated: 23 May, 2026 07:44 PM

जम्मू और कश्मीर सरकार ने मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए, जम्मू संभाग के 'समर ज़ोन' (गर्मियों वाले इलाके) में आने वाले स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है।
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : जम्मू और कश्मीर सरकार ने मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए, जम्मू संभाग के 'समर ज़ोन' (गर्मियों वाले इलाके) में आने वाले स्कूलों के लिए गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा की है। शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू ने बताया कि प्राइमरी कक्षाओं के लिए छुट्टियां 1 जून, 2026 से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों के लिए स्कूल 8 जून, 2026 से बंद होंगे। यह फैसला गर्मियों के मौसम में बढ़ते तापमान से छात्रों को बचाने के लिए लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here