पुलवामा हमले के Mastermind का हुआ 'The End', अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भूना

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 May, 2026 04:40 PM

the end for the mastermind of the pulwama attack

पुलवामा का रहने वाला बुरहान, 2022 में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था।

श्रीनगर ( मीर आफताब ) :  इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है कि  अल-बद्र का आतंकवादी हमज़ा बुरहान, जिसे "डॉक्टर" के नाम से भी जाना जाता था, पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा मारा गया है। मुजफ़्फराबाद में हुए एक हमले में उसे कई गोलियां लगी थीं। गौरतलब है कि 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में से बुरहान एक था, जिसकी पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (POK) में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी है।

पुलवामा का रहने वाला बुरहान, 2022 में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी घोषित किया गया था। पुलवामा के रत्नीपोरा इलाके के खरबतपोरा गांव में जन्मा बुरहान, 2017 में उच्च शिक्षा हासिल करने के बहाने पाकिस्तान चला गया था। हालांकि, बाद में वह प्रतिबंधित संगठन अल-बद्र में शामिल हो गया और आखिरकार कमांडर के पद तक पहुंच गया। वह कश्मीर घाटी में कई आतंकवादी हमलों में शामिल था।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!