Doda में गिरा निर्माणाधीन पुल, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत

Edited By Sunita sarangal, Updated: 26 May, 2026 05:13 PM

doda bridge collapse

अधिकारियों ने बताया कि जब पुल अचानक गिर गया तो साइट पर करीब 11 मजदूर काम कर रहे थे।

डोडा(पारुल दुबे): गंडोह के गिल इलाके में मंगलवार दोपहर एक दुखद घटना हुई, जब PMGSY प्रोजेक्ट के तहत बन रहा एक पुल अचानक कंस्ट्रक्शन के काम के दौरान गिर गया।

अधिकारियों ने बताया कि जब पुल अचानक गिर गया तो साइट पर करीब 11 मजदूर काम कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद बचाव दल और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।

जानकारी देते SDM गंडोह, अरुण कुमार बुट्याल ने कहा कि यह घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई जब पुल की शटरिंग अचानक गिर गई। उन्होंने पुष्टि की कि एक मजदूर की मौत हो गई है, जबकि 5 घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज डोडा रेफर किया गया है। बाकी घायल मजदूरों का स्थानीय स्तर पर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस, SOG, मेडिकल टीमें और स्थानीय प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं, जबकि साइट पर बचाव अभियान अभी भी जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!