Edited By Neetu Bala, Updated: 24 May, 2026 01:28 PM

बारामूला में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।
बारामुला ( रिजवान मीर ) : राजौरी के डोरीमाल-गंभीर मुगलान क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ आज दूसरे दिन भी जारी है तो वहीं बारामूला में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर दोपहर 52 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), 53वीं बटालियन CRPF, एसओजी क्रेरी तथा अन्य एजेंसियों द्वारा इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निलसर के एक बाग से 14 आरपीजी (RPG) शेल, 09 बस्टर, 02 कप, 03 कांच की बोतलें तथा अन्य सामग्री बरामद की गई है।
सूत्रों ने बताया कि बरामद सामग्री को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद गोला-बारूद को क्षेत्र से हटाया गया। इस संबंध में थाना चंदूसा में एफआईआर संख्या 23/2026 के तहत विस्फोटक अधिनियम की धारा 4/5 तथा आयुध अधिनियम की धारा 7/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here