Edited By Neetu Bala, Updated: 22 May, 2026 07:39 PM

यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने और रेलवे को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जम्मू मंडल ने एक और बड़ी छलांग लगाई है।
जम्मू ( तनवीर ) : यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने और रेलवे को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जम्मू मंडल ने एक और बड़ी छलांग लगाई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के नेतृत्व में कई नई व्यावसायिक पहल शुरू की गई है। इनका लक्ष्य, सफर को आरामदायक बनाना और पारदर्शी डिजिटल ई-ऑक्शन से भारतीय रेल के लिए गैर-किराया राजस्व जुटाना है।
ई-ऑक्शन से जम्मू मंडल के रेलवे स्टेशन पर बनेंगे मल्टीपर्पज स्टॉल
पारदर्शिता और आधुनिकता के लिए जम्मू मंडल ने ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म से बड़े अनुबंध आवंटित किए हैं। जिसमें कठुआ स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यात्रियों को अब यात्रा के जरूरी सामान, स्नैक्स और पठन सामग्री एक ही छत के नीचे मिलेगी।
वहीं दूसरी ओर जम्मू तवी रेलवे स्टेशन की दूसरे प्रवेश द्वार पर 'मल्टीपर्पज स्टॉल' शुरू होने से मुख्य द्वार की भीड़ घटेगी और यात्रियों को प्रीमियम रिटेल अनुभव मिलेगा।
स्टेशनों के साथ ट्रेनों में खानपान की सेवा का स्तर बढ़ाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत करते हुए, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बड़गाम विस्टाडोम स्पेशल (04687/04688) में TSV सेवा शुरू हो गई है। खूबसूरत वादियों के बीच अब ब्रांडेड खाना और सीलबंद पानी सीधे आपकी सीट पर। इसी के साथ डीएमयू और अन्य लोकल ट्रेनों में विभिन्न वस्तुएं बेचने के अधिकार ई-ऑक्शन से आवंटित हो चुके हैं। स्थानीय यात्रियों और पर्यटकों का रोज का सफर अब और आसान होगा।
आर्थिक मजबूती के साथ यात्री संतुष्टि पहल पर उचित सिंघल ने कहा, "कि ये पहल भारतीय रेल के उस संकल्प का प्रमाण हैं जहां वित्तीय आत्मनिर्भरता और विश्वस्तरीय सेवा एक साथ चलती हैं। इन व्यावसायिक कदमों से जम्मू मंडल को स्थायी राजस्व मिलेगा और जम्मू-कश्मीर से गुजरने वाले हर यात्री का सफर और अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक व यादगार बनेगा।"
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here