एक्शन मोड में LG... 'अमरनाथ यात्रा' की तैयारियों को जांचा, समय पर काम पूरा करने का अल्टीमेटम

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 May, 2026 07:53 PM

amarnath yatra preparations reviewed

उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। सभी लंबित कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

श्रीनगर/ जम्मू  (कमल): उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को श्रीनगर के पंथा चैक स्थित श्रीअमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के यात्री निवास का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और वहां चल रहे निर्माण कार्यों तथा तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की।

यात्री निवास का निरीक्षण के दौरान एल.जी. सिन्हा ने यात्रा से पहले तैयार किए जा रहे बुनियादी ढांचे, आवासीय सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। सभी लंबित कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण कामों की गुणवत्ता बनाए रखने और व्यवस्थाओं को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर भी विशेष जोर दिया। उप-राज्यपाल ने बाबा बर्फानी को समर्पित “साउंड एंड लाइट शो“ की तैयारियों की भी समीक्षा की।

इससे पहले अधिकारियों ने LG को यात्री निवास में चल रहे विकास कामों और तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान यात्रा मार्ग, ठहरने की व्यवस्था, स्वच्छता, बिजली-पानी और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े इंतजामों पर भी चर्चा की गई।

उप-राज्यपाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी जरूरी इंतजाम पूरी तरह मुकम्मल होने चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। हर साल बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा के लिए आते हैं। ऐसे में यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करना बेहद जरूरी है। इसी मकसद से LG प्रशासन लगातार तैयारियों की निगरानी कर रहा है। इस अवसर पर उप-राज्यपाल के साथ श्रीअमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के सी.ई.ओ. डा. मनदीप के. भंडारी, श्राइन बोर्ड के सदस्य मुकेश गर्ग, डी.आई.जी. सी.के.आर. राजीव पांडे, एस.एस.पी. श्रीनगर डा. जी.वी. संदीप चक्रवर्ती, श्रीनगर के उपायुक्त अक्षय लाबरू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!