Budha Amarnath Yatra 2026: पहले जत्थे ने किए शिवलिंग के दर्शन, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Edited By Sunita sarangal, Updated: 18 Aug, 2026 01:23 PM

budha amarnath yatra 2026 first batch offers prayers to the shivling

जहां मंदिर समिति की तरफ से यात्रा की अगुवाई कर रहे विश्व हिन्दू परिषद जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष राजेश गुप्ता और अन्य अधिकारियों का हार पहना कर स्वागत किया।

पुंछ(धनुज शर्मा): विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल द्वारा पिछले 22 वर्षों से आयोजित की जा रही श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा वर्ष 2026 का पहला जत्था मंगलवार को जिले के मंडी तहसील मुख्यालय स्थित शिव धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचा। जहां मंदिर समिति की तरफ से यात्रा की अगुवाई कर रहे विश्व हिन्दू परिषद जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष राजेश गुप्ता और अन्य अधिकारियों का हार पहना कर स्वागत किया। इसके उपरांत हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के बीच कतारों में लग कर देश के विभिन्न भागों कर्नाटका, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाकोशल से आए श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन पूजन किए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!