Kashmir आने वाले Tourists के लिए जरूरी खबर! पुलिस ने जारी किए  Helpline Number

Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Oct, 2026 03:26 PM

important news for tourists visiting kashmir

यदि आप भी कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

बारामूला (  रेजवान मीर ) :  यदि आप भी कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल आप को बता दें कि कश्मीर यानी बारामूला आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पढ़े इसके लिए यहां के पुलिस प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिला बारामूला पुलिस ने पर्यटकों और आगंतुकों को अवैध गतिविधियों एवं किसी भी प्रकार की अनुचित प्रथा की तुरंत शिकायत करने की अपील की है। पुलिस ने पर्यटकों को सलाह दी है कि यदि उन्हें निम्नलिखित परिस्थितियों का सामना करना पड़े, तो वे तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें:

1. यदि किसी पर्यटक/आगंतुक को तंगमर्ग, कुंजर या गुलमर्ग में यह कहकर वाहन बदलने के लिए मजबूर किया जाता है कि गुलमर्ग जाने के लिए केवल स्थानीय वाहनों को ही अनुमति है।

2. यदि किसी पर्यटक/आगंतुक को अपने वाहन से गुलमर्ग की ओर जाने से रोका जाता है।

3. यदि किसी पर्यटक/आगंतुक से किसी सेवा प्रदाता द्वारा अधिक शुल्क वसूला जाता है या उसे किसी प्रकार की परेशानी/उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।

ऐसी किसी भी स्थिति में पर्यटक तुरंत निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

ERSS: 112
PCR बारामूला: 9596767768
SDPO तंगमर्ग: 9596767705
SHO गुलमर्ग: 9596767715
SHO तंगमर्ग: 9596767713
SHO कुंजर: 9596767714

जिला बारामूला पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि किसी भी अवैध वसूली, जबरन वाहन बदलवाने, रास्ते में रोकने या उत्पीड़न की घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!